responcive

क्या भिन्नता है चीज़ ओर पनीर में?

sanjayharshora.blogspot.com

चीज़ ओर पनीर

चीज़ ओर पनीर दोनो ही डेरी प्रोडक्ट है। लोग इनके बाहरी देखाव की वजह से थोड़े कंफ्यूज हो जाते है कि दोनों में क्या भिन्नता है। इस लिए यहा पे दोनो के बारे में कुछ भिन्नताएं दी गई है। ये दोनों ही एक-दूसरे से काफी अलग है। इनमें पोषण और इनकी बनावट भी अलग है।


चीज़:

चीज़ गाय, भेस ओर बकरी जैसे जानवर के दूध मेसे बनाया जाता है। ये दूध का असिडिफिकेशन करके बनता है, बेक्टेरिया इसका कारण बनता है और इस प्रोसेस से चीज़ में स्वाद और बाहरी बनावट बनती है। ये अलग अलग स्वाद, बनावट ओर आकार का होता है। विश्व मे इसकी 300 से अधिक विविध बनावट है।
चीज़ में चरबी ओर कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, इस लिए ये दिल के मरीजों के लिए हानिकारक होता है। ओर इश्मे प्रोटीन की मात्रा पनीर के मुकाबले बहोत ज्यादा होती है इसलिए वजन और मसल्स बढ़ाने वाले लोगो को बहोत उपयोगी है। और फिर इश्मे पनीर के मुकाबले कैल्सियम भी ज्यादा होता है जो हड्डियों के लिए आवश्यक है। ये पनीर के मुक़ाबले ज्याद दिन तक संग्रहित किया जा सकता है। इसे फ्रिज में 2 से 6महीने तक संग्रह कर सकते है।

पनीर:

इसे 200 डिग्री फेरनहिट  तक गरम करके एसिड यानी खट्टापन मिलाके बनाया जाता है।ज्यादातर असिडिफिकेशन के लिए निम्बू का रस मिलाया जाता है। भारत और पाकिस्तान में इसे पनीर कहते है और ज्यादातर देशो में इसे कॉटेज चीज़ कहा जाता है। हालाकी ओरिसा ओर वेस्ट बेंगाल में इसे छेना या छान कहते है।
पनीरमे चरबी ओर कैलोरी की मात्रा कम होने के कारण ये दिल के मरीजों के लिए अच्छा होता है। पनीर को बनाने में पानी नही मिलाया जाता इस लिए ये ज्याद समय के लिए संग्रह नही किया जा सकता। ज्यादा से ज्यादा 2 से 3 दिन पनीर अच्छा रहता है। आप इसका पानी बदल कर इसे लंबे समय तक संग्रह कर सकते है।

Comments