responcive

क्या आप चीता ओर तेंदुआ में फर्क जानते है?

https://sanjayharshora.blogspot.com
https://sanjayharshora.blogspot.com


क्या आपने कभी सोचा है कि चीता ओर तेंदुआ में क्या फर्क है? पहली नजर में तो दोनों देखनेमें एक जैसे ही लगते है , पर वास्तव में इन दोनों के बीच मे बहोत विविधता है। वो क्या है इसके बारे में नीचे दिए गए पॉइंट देखते है।

1/ दोनो के चमड़ी पर दि गयी अलग अलग आकृतिया।
https://sanjayharshora.blogspot.com

दोस्तो आप गौर से देखोगे तो पता चलेगा के दोनों की चमड़ी पर जो आकृति है वो अलग अलग है जैसे  चीता की चमड़ी पर अलग अलग गोल बिंदु होते है जब कि तेंदुए के शरीर पर एक फुल के आकार में बिंदु इकठ्ठे होते है।

2/ दोनो के चेहरे में भी फर्क है।
https://sanjayharshora.blogspot.com

हम ध्यान से देखेंगे तो चीता की आंखों के पास काले रंग के आंसू जैसे निशान दिखते है, जबकि तेंदुए के चहरे पर ऐसा कोई निशान नही होता।

3/ शरीर के आकार में विविधता।
https://sanjayharshora.blogspot.com

चीते का शरीर पतला ओर लंबा होता है जबकि तेंदुए का शरीर चीते के मुकाबले थोड़ा बड़ा होता है,


4/  दौड़ने में सबसे तेज़।
https://sanjayharshora.blogspot.com

चीता दुनियाका सबसे तेज़ दौड़ने वाला जानवर है , जबकि तेंदुआ चीते के मुकाबले कम दौड़ता है।
चीते की दौड़ने की रफ्तार 120 km/ hour है जबकि तेंदुए की रफ्तार 58 km/ hour है।

5/ शिकार करने का प्रकार।
https://sanjayharshora.blogspot.com

चीता अपने शिकार के पीछे भाग कर शीकार को मार देता है और किसी ऐसी जाड़ियों में छुपा देता है जहाँ से शिकार को कोई दूसरा शिकारी ले न जाए, जबकि तेंदुआ शिकार करके अपने शिकार को पेड पे ले जाने के बाद उसे आराम से खाता है , इसलिए उसे दूसरे शिकारी परेशान भी नही करते।

6/पेड पे आसानी से कौन चढ़ जाता है?
https://sanjayharshora.blogspot.com

ये दोनों ही जानवर पेड पे चड सकते है पर चीता बहोत ऊपर तक नही चढ़ पाता जबकि तेंदुआ बहोत ऊपर तक पेड पे चढ़ सकता है, और तेंदुए की ताकत ज्यादा होने के कारण वो अपने शिकार को भी पेड पर ले जा सकता है।

7/ दोनो की आवाज में विषमता।

चीता दहाड़ता नही है उसकी आवाज धीमी होती है, जब कि तेंदुआ दहाड़ता है और उसकी आवाज भी ज्यादा होती है।


Comments